पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आमेट : सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर घायल

आमेट : सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमेट | सेलागुड़ा पंचायत के कांजीगुड़ा के पास स्थित मोड़ पर सोमवार शाम को बाइक के अनियंत्रित हो जाने से एक की मौत हो गई वहीं दो युवक गंभीर घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों युवकों को आमेट सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर राजसमंद रेफर कर दिया। एसएसआई अर्जुनलाल ने बताया कि भोपजी का खेड़ा निवासी लक्ष्मण (22) पुत्र कालू भील अपने छोटे भाई मुकेश भील और चचेरे भाई चत्तरपुरा निवासी भीमराज (21) नाथूलाल भील के साथ काजीगुड़ा से आमेट की तरफ आ रहा था। नाले पर बने पुलिए के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिये के पिल्लर से टकरा गई। हादसे में लक्ष्मणलाल की मौके पर मौत हो गई। मुकेश और भीमराज घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से 108 से आमेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजसमंद रेफर किया।

खबरें और भी हैं...