पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आवासीय क्वार्टर गिरा बिना स्वीकृति के व्यवसायिक दुकानें बनाने का विरोध

आवासीय क्वार्टर गिरा बिना स्वीकृति के व्यवसायिक दुकानें बनाने का विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमेट | ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्टर के नाम लिखे पत्र को एसडीएम कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक जगन्नाथसिंह चूंडावत को देकर पंचायत समिति आवासीय क्वार्टरों को गिरा उनके स्थान पर नगर पालिका की बिना स्वीकृति और मास्टर प्लान के विपरीत बन रही दुकानों के निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की। बताया की पंचायत समिति नगर के प्रमुख मार्ग पर वर्षों पूर्व के बने आवासीय क्वार्टरों को गिरा उनके स्थान पर 6 व्यवसायिक दुकानों का निर्माण टैंडर निकाल ठेकेदार के माध्यम से करवाया जा रहा है। इन दुकानों का पालिका की बिना स्वीकृति वाणिज्यिक उपयोग के लिए दुकानें निर्माण कर रही हैं। जो कि नियमानुसार गलत है। इससे पालिका को लाखों रुपए का राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा हैं।

खबरें और भी हैं...