पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोही, लसानी, लावासरदारगढ़, केलवा, आमेट में जयंती पर रैली निकाली

मोही, लसानी, लावासरदारगढ़, केलवा, आमेट में जयंती पर रैली निकाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लसानी। अंबेडकर जयंती पर रैली निकालते हुए तथा कुरज में भीमराज अंबेडकर जयंती पर्व मनाते हुए।

मोही| जयंती पर लोगों ने शोभायात्रा निकाली। इससे पहले आचार्य निरंजननाथ चौराहा पर केक काटकर जय भीम के नारे लगाए। इस दौरान कैलाशचंद्र, बद्रीभाई, सुभाष सहित सैकड़ों युवा मौजूद थे।

लसानी| अंबेडकर संगठन ने रैली निकाली। शनिवार सुबह 9 बजे बस स्टैंड से रैली रवाना होकर खटीक मोहल्ला, आखरिया चौक, ब्रह्मपुरी, सदर बाजार, जीनगर मोहल्ला से बस स्टैंड पहुंची।

लावासरदारगढ़| गलवा पंचायत मुख्यालय पर सरपंच भावना वर्मा की अध्यक्षता में जयंती मनाई।

केलवा| भीम सेना ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर वाहन रैली निकाली। रैली पंचायत से शुरू होकर राजसमंद पहुंची। रैली में लक्ष्मण सांवरिया, कमलेश रेगर, दिनेश मौर्य, संपत सांवरिया, विकास चंदेल आदि थे।

आमेट| अंबेडकर संगठनों ने उपखंड मुख्यालय पर रैली निकाली गई। रैली सुबह 10 बजे नगर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र के श्री रामधर्मशाला से शुरू होकर तहसील परिसर पहुंची। जहां सभा हुई। रैली में विभिन्न महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। मुस्लिम महासभा, भाजयुमो सहित संगठनों ने रास्तों में ठंडे जल की व्यवस्था की। कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक और नगर ने जयंती मनाई।

अंबेडकर भवन का किया शिलान्यास

देवगढ़| शास्त्रीनगर में अंबेडकर भवन का शिलान्यास मगरा विकास बोर्ड अध्यक्ष हरिसिंह रावत और पालिकाध्यक्षा अंजना जोशी, जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी के सानिध्य में हुआ। अम्बेडकर भवन 48 लाख रुपए की लागत से बनेगा।

खबरें और भी हैं...