पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने को लेकर कार्यकर्ताओं ने किए चारभुजानाथ के दर्शन, लोगों ने की आतिशबाजी

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने को लेकर कार्यकर्ताओं ने किए चारभुजानाथ के दर्शन, लोगों ने की आतिशबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवगढ़ | कर्नाटक में जेडीए और कांग्रेस के समर्थन के बाद पर सरकार बनने का रास्ता साफ होने लगा है। इसको लेकर नगर से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का दल चारभुजा के दर्शन के लिए गया। वहीं शनिवार को येद्दियुरप्पा सरकार गिरने और कांग्रेस की सरकार बनने पर खुशी जताई। दल नगर के तीन बत्ती चौराहा से पांच गाड़ियों में सवार होकर चारभुजा पहुंचा। चारभुजानाथ के दर्शन किए। इन सदस्यों ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय की कामना की। दल में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नारायण सिंह सोलंकी, हाजी अब्दुल मजीद शेख, प्रकाश नाराणी, पार्षद राजेश मेवाड़ा, पार्षद हंसराज कंसारा, सोहन लाल शर्मा, किसान नेता रमेश गुर्जर, कांग्रेस प्रवक्ता मोहन सिंह राठौड़, लोकसभा महासचिव अजय नाराणिया, रसीद सोरगर, रूप लाल गुर्जर, जमना सिंह पंवार, किशन लाल सालवी, मुरलीधर पानेरी, मोहम्मद छीपा, नरेश डाड, मांगीलाल सुखवाल, दिव्यमराज सिंह सिसोदिया सहित कार्यकर्ताओं ने दर्शन किए।

आमेट | कर्नाटक में भाजपा सरकार के महज ढ़ाई दिन बाद ही सरकार गिरने की खुशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को पन्नाधाय बस स्टैंड, गांधी चौक, रामद्वारा, सब्जी मंडी, रामचौक, मारु दरवाजा के बाहर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांट खुशी का जाहिर की।

देवगढ़ . कांग्रेस कार्यकर्ता चारभुजा मंदिर में।

खबरें और भी हैं...