पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फतहसिंह रोज आधा घंटा करता है गांव की नालियों की सफाई, स्वच्छ भारत मिशन से ली सीख

फतहसिंह रोज आधा घंटा करता है गांव की नालियों की सफाई, स्वच्छ भारत मिशन से ली सीख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लावासरदारगढ़ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान के महत्व को समझ कर आमेट उपखंड के झौर पंचायत के फतहसिंह ने स्वप्रेरित होकर पिछले करीब दो वर्ष से रोज गांव में बनी नालियों की सफाई करता हैं। नालियों से कचरा निकालने के लिए घर से फावड़ा लेकर निकलता हैं। झौर पंचायत के उलपुरा निवासी फतहसिंह (40) दो वर्ष से भी अधिक समय से रोज करीब आधा घंटा उलपुरा गांव की नालियों की सफाई में करता है। झौर पंचायत प्रशासन में सफाई के संसाधनों के अभाव के चलते और प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन अभियान से प्रेरित उलपुरा निवासी फतहसिंह ने अपने गांव को स्वच्छ और साफ रखने के लिए उसके स्वयं गांव को जितना स्वच्छ रखा जा सकता हैं उतना प्रयास वह कर रहा हैं। करीब 150 परिवार वाले उलपुरा गांव में करीब 300 मीटर नालियां है। सरपंच शिवचरणसिंह ने बताया कि उलपुरा निवासी फतहसिंह के इस प्रयास की पूरी पंचायत प्रशंसा करती है। वह रोज मंदिर से लेकर स्कूल तक बनी करीब 300 मीटर नालियों की सफाई कर रहे है, जो काबिले तारीफ हैं। झौर पंचायत जिला स्तर पर सम्मानित कराने की अनुशंषा करेंगी।

खबरें और भी हैं...