पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डाकघर के प्रवेशद्वार पर गड्ढा, उपभोक्ता हो रहे परेशान, कलेक्टर को बताया हाल

डाकघर के प्रवेशद्वार पर गड्ढा, उपभोक्ता हो रहे परेशान, कलेक्टर को बताया हाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमेट | नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता प्रदीपसिंह राठौड़ ने बुधवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन भेजकर उपखंड मुख्यालय स्थित डाकघर के मुख्यद्वार पर नगर पालिका ने 4 माह पहले खुदवाए खड्डे को शीघ्र दुरुस्त करवाने की मांग की। राठौड़ ने ज्ञापन में बताया कि डाकघर के प्रवेशद्वार के बाहर पानी निकासी के लिए नाली गुजर रही हैं। जिस पर डाकघर विभाग उपभोक्ताओं के आने जाने के लिए नाली को ढक ऊपर सीढिय़ां बनाई। लेकिन करीब 4 माह पूर्व नाली में कचरा फंस जाने पर नगर पालिकाकर्मियों ने नाली के ऊपर उपभोक्ताओं के आने जाने के बनाए। पक्के रास्ते को तोड़ गहरा गड‌्ढा कर दिया। गड‌्ढा को किए करीब 4 माह गुजर जाने के बाद भी नगर पालिका वापस मरम्मत नहीं किए जाने से डाकघर में आने जाने वाले उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा हैं।

खबरें और भी हैं...