पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंदी को जूस पिलाकर तुड़वाया चार दिन का अनशन

बंदी को जूस पिलाकर तुड़वाया चार दिन का अनशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| लूट व हत्या के प्रयास मामले में जिला कारागृह में चार दिन से अनशन पर बैठे कैदी को बुधवार सुबह विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नरेंद्रकुमार ने समस्याओं को सुनकर जूस पिलाया। समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। जेलर औकार लाल मेनारिया ने बताया कि रोजड़ा कुराबड़ उदयपुर निवासी किशन सिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह 14 अप्रैल से अनशन पर बैठ गया। बंदी ने मांग करते हुए लिखित में प्रार्थना पत्र पेशकर बताया कि 2015 में आमेट के व्यापारी के घर हुई लूट व हत्या के प्रयास के मामले की सुनवाई जल्दी की जाय और अपने आप को निर्दोष बताते हुए केस की सुनवाई कर फैसला देने की मांग की। जिस पर जेल प्रशासन ने न्यायालय में रिपोर्ट भेजकर सूचना दी। सूचना पर बुधवार को न्यायाधीश नरेंद्रकुमार ने जेल में पहुंचकर कैदी की समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। उसके बाद बंदी किशन सिंह को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस दौरान जेलर औकारलाल, कालूराम सहित न्यायिक अधिकारी व जेल कर्मचारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...