अामेट: कार में भर रहे थे घरेलू गैस, 15 दिन बाद मामला दर्ज
आमेट| सुरक्षा पखवाड़े के तहत रसद विभाग अधिकारियों ने 4 अप्रैल को अवैध रूप घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करने वाले के खिलाफ विभाग ने 15 दिन बाद थाने में कार्रवाई को लेकर मामला दर्ज करवाया गया।
थानाधिकारी महेश मीणा ने बताया कि गांधी चैंबर के पास संचालित नेशनल ऑटो रिपेयर्स व कार बाजार की दुकान पर 4 अप्रैल को छापा मारा कार्रवाई की थी। इस दौरान दुकान के अंदर रखे 9 सिलेंडर साथ ही कारों में भरने के लिए गैस रिफिल की दो मोटरें व अन्य उपकरण जब्त किए। दुकान के मालिक लादूलाल पुत्र मोतीलाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।