सावों के सीजन में बाजार में रही भीड़
कुंवारिया| आखा तीज पर अत्यधिक सावे होने से बाजारों में काफी भीड़ रही। कस्बे के बीच से गुजर रहे आमेट मार्ग पर हर आधा घंटे में जाम लगने की समस्या बनी रही। कस्बे के सदर बाजार से लेकर सब्जी मंडी व कीरो के मोहल्ले तक अत्यधिक वाहनों की आवाजाही से दिन भी मार्ग व्यस्त रहा। कई बार तो जाम लगने की स्थिति में थानाधिकारी योगेंद्र व्यास ने जवान भेजकर जमा खुलवाया गया। वहीं इस मार्ग पर बड़े-बड़े मार्बल के ट्रेलर भी निकलते है। कुई के पास विकट मोड पर आए जाम लगते है। वहीं सब्जी मंडी भी पास में होने से सब्जी विक्रेता भी आधे मार्ग तक सब्जी के ठेले फैला कर रख देते है। जिससे आने जाने वाले राहगीर को काफी परेशानी होती है।