पुत्र ने एसी और दादा ने अस्पताल में दिया कूलर
पुत्र ने एसी और दादा ने अस्पताल में दिया कूलर
अमझेरा | महाराजा बख्तावरसिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नगर के व्यापारी मनोहर लाल गुप्ता पिता लक्ष्मणदास गुप्ता ने पोती अनिष्का के अमझेरा अस्पताल में जन्म पर प्रसूति रूम के लिए कूलर भेंट किया। वहीं अंबिका मार्ग निवासी मनोरमा पति कमल जैन के पुत्र राकेश जैन के द्वारा शादी की 50 वी वर्षगांठ पर अमझेरा हास्पिटल में एसी दान किया। मनोरमा बाई व कमल जैन ने मरीजों को को बिस्किट वितरित किए। नगर के जगदीश चंद्र बैरागी व ग्राम मिंडा के राधेश्याम सुनेर द्वारा अपने माता-पिता की याद में पांच हजार रुपए मूल्य के पर्दे दान किए। डॉ. अगस्त कुमार चौधरी, डॉ. राजेन्द्र बहादुर, डॉ. आगलेचा, डॉ. इनोसेंट मसीह, भगवान खंडेलवाल, गोपाल सोनी, दीलिप शर्मा, राकेश जैन, सुरेंद्र वर्मा उपस्थित थे।