अमझेरा. परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई।
अमझेरा. परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई।
भगवान परशुरामजी की जयंती मनाई
अमझेरा| सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जी प्रकटोत्सव पर समाजजनों ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा बुधवार सुबह 9.30 बजे बस स्टैंड स्थित जयेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते वापस जयेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां शोभायात्रा का आरती व प्रसादी के बाद समापन हुआ। शोभायात्रा में समाज के बच्चे, बड़े, युवा व महिलाएं शामिल हुई।