पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती पर निकाली वाहन रैली

परशुराम जयंती पर निकाली वाहन रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्व ब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती पर वाहन रैली निकाली। दो दिवसीय जयंती समारोह में पहले दिन गोविंद कॉलोनी हनुमान मंदिर से वाहन रैली निकली। जिसमें समाज के युवक जय परशुराम के नारे लगाते शामिल हुए। रैली का जगह-जगह स्वागत हुआ। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रैली वापस हनुमान मंदिर पहुंची। जहां पूजा आरती कर रैली का समापन किया गया।

आज चारों वेद के साथ निकलेगी शोभायात्रा

आमला। विनोबा वार्ड के माता मंदिर से 19 अप्रैल को शाम 6 बजे शोभायात्रा निकलेगी। आयोजन समिति के द्वारिकाधीश शर्मा और किशोर शर्मा ने बताया इस मौके पर चारों वेद सिर पर रखकर समाज के सदस्य शोभायात्रा में शामिल होंगे।

वाहनों का टोटा, लोग हुए परेशान

आमला। परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया पर शहर में यात्रियों को आवागमन में परेशानी हुई। त्योहार और विवाह समारोह होने के कारण वाहन बुक हो गए। जिससे आवागमन के लिए वाहन उपलब्ध नहीं हो सके। यात्रियों को वाहनों की कमी का सामना करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...