पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आपका प्यार पाने चले आए हैं, दर्द दिल का...

आपका प्यार पाने चले आए हैं, दर्द दिल का...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आल इंडिया एससीएसटी एसोसिएशन अाैर अजाक्स के संयुक्त तत्वावधान में रेल परिसर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ। रात 10 बजे शुरू हुआ सम्मेलन 3 बजे रात तक चला। रचनाएं सुनकर लोग जमकर झूमें। बुरहानपुर के कवि रमेश शर्मा धुआंधार, बरेली के गज्जे भैय्या, ग्वालियर के रविंद्र रवि, भोपाल की साहिबा असर, छपारा के मुकेश मनमौजी, आगरा की रचना गोस्वामी, नागपुर के आरबी गुप्ता एहसास, आमला के रंजीत अकेला और रामानंद बेले राजन ने अपनी काव्य रचनाएं पेश की।

रेल परिसर मंे देर रात तक चला कवि सम्मेलन, रचनाएं सुनकर जमकर झूमें लोग

अामला। कवि सम्मेलन में उपस्थित श्रोता, दूसरे चित्र में काव्य रचनाएं पेश करते हुए कवि।

ये पढ़ीं रचनाएं

आपका प्यार पाने चले आए हैं, दर्द दिल का सुनाने चले आए हैं। आपकी महफिलें मुस्कराती रहे, इसलिए गीत गाने चले आए।

रचना गोस्वामी, आगरा

दुख का दस्तावेज लिखा, नहीं सुख की वसीयत गाई है। दर्द देश का लिखूंगा, जब कमल में स्याही है।

रामानंद बेले, राजन, आमला

आज कमसिन हूं मैं और नादा तो क्या, कल पुरानी भी बनकर चली आऊंगी। आज करले सितम तुझमे जितना है दम, कल भवानी भी बनकर चली आऊंगी।

साहिबा असर, भोपाल

पहाड़ी समतल में भी रहे तो घाटी नहीं भूलता, स्वदेशी विदेश में भी रहे तो देश की माटी नहीं भूलता।

रमेश धुआंधार, बुरहानपुर

खबरें और भी हैं...