पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोरदेही में स्थायी तहसील और कॉलेज खोलने महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बोरदेही में स्थायी तहसील और कॉलेज खोलने महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोरदेही क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं। सोमवार को ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अतुलकर के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं तहसील कार्यालय से पुलिस थाने तक रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार राकेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने बोरदेही में तहसील कार्यालय के स्थाई संचालन की मांग की। कांग्रेसियों ने यहां कॉलेज खोलने की मांग भी उठाई। किसानों की कर्ज माफी, क्षेत्र में जल संकट, अस्पताल में स्टाफ की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

कॉलेज नहीं स्टूडेंट्स परेशान

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्थानीय स्टूडेंट्स को कॉलेज की पढ़ाई के लिए आमला, बैतूल और मुलताई के सरकारी और प्राइवेट कालेज जाना पड़ता है। सही जानकारी नहीं मिलने पर छात्र दाखिले से वंचित रह जाते हैं। अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता है। ऐसे में बोरदेही क्षेत्र में सरकारी काॅलेज शुरू होने से स्टूडेंट्स को राहत मिलेगी। इसके अलावा बोरदेही और मोरखा अस्पताल में डॉक्टर पदस्थ करने की मांग भी प्रदर्शनकारियों ने प्रमुखता से रखी।

आमला. विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए।

50 घर पर हो एक हैंडपंप

प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन में बताया न्यूनतम 50 घरों पर एक हैंडपंप होना चाहिए। ऐसा नहीं होने से पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने गन्ना किसानों को राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई करने, किसानों का कर्ज और सरचार्ज माफ करने की मांग भी की। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नेता प्रकाश तायवाड़े, मीरा मगरदे, सिंधु लोणारे, संजय सातनकर, विनोद बेले, मोहन नायक, शैलू जैन, राजा गढ़ेवाल, राहुल सोनी, विकास साहू, मेहरुन निशा और कार्यकर्ता शामिल थे।

खबरें और भी हैं...