अांबेडकर जयंती पर बच्चों को बांटे पुरस्कार, बड़ाें का किया सम्मान
संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर की 127वीं जयंती पर सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। युवा मैत्रेय समिति की वाहन रैली सुबह 10 करूणा बुद्ध विहार से निकली जो बोड़खी आमला की मुख्य सड़कों से होते हुए वापस विहार में पहुंची।
शाम 4 बजे दि बुद्धिस्ट सोसाइटी आॅफ इंडिया, सुजाता महिला मंडल, मांझी समाज, आदिवासी समाज, रमाबाई कल्याण समिति और संगठनों के सदस्यों ने जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। विधायक चैतराम मानेकर और नपा अध्यक्ष लाजवंती नागले के मुख्यातिथ्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। गौतम चौकीकर के नेतृत्व में बोड़ना गांव में कपड़े, खाद्य और शिक्षा सामग्री बांटी गई। समिति ने 8 अप्रैल को आयोजित सम्यक ज्ञान प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार अपूर्वा दवंडे, दूसरा अल्का बागड़े, तीसरा डॉली साहू को दिया।
बिसनूर खापा में केक काटकर मनाई जयंती
आठनेर| डॉ. आंबेडकर की जयंती पर बिसनूर खापा गांव में बुद्धिस्ट संगठनों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। संगठन के सदस्यों ने केक काटकर बाबा साहब को याद किया। इस अवसर पर रैली निकाली गई।
मरीजों को बांटे फल
भैंसदेही| डॉ. अांबेडकर की जयंती पर विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अधिवक्ता संजय तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ता मारोती बारस्कर, केके गज्जलवार, देवेंद्र चंदेल, कविणंद्र बालापुरे, विनोद छितकारे और सदस्यों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मरीजों को फल बांटे।
मनाई आंबेडकर जयंती
शाहपुर| डॉ. आंबेडकर की जयंती पर सरपंच मंगीता बाई की उपस्थिति में संगठनों, राजनैतिक दल से जुड़े सदस्यों, बाबा साहब के अनुयायियों ने माल्यार्पण किया। रैली निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मिडिल स्कूल पहुंची। यहां एक सभा हुई। जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन से जुड़ी जानकारी दी।
निकाली जनचेतना रैली
भैंसदेही| आंबेडकर समिति, अजाक्स संघ, अनुसूचित जाति, जनजाति, युवा अांबेडकर समिति के संयुक्त तत्वावधान में डाॅ. आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम हुए। सुबह 9 बे अनुयायियों ने आंबेडकर मैदान पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष बौद्ध वंदना की। पोखरनी के अनुयायियों ने जल अभिषेक किया। इसके बाद कलश यात्रा, जनचेतना रैली निकाली। पुष्प वर्षाकर रैली का स्वागत किया गया।
एकता का संदेश देकर मनाई आंबेडकर जयंती
आठनेर| डॉ. आंबेडकर जयंती पर बस स्टैंड स्थित बाबा साहब अांबेडकर स्मारक पर अनुसूचित जाति जनजाति संगठन ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
स्कूल में मनी बाबा साहब की जयती
आठनेर| बिरूल बाजार दीक्षा स्कूल में डा. अांबेडकर की जयंती पर पंजाब राव अलोने ने बाबा साहब अंबेडकर का पूजन किया। इस अवसर पर बाजार क्षेत्र में रैली निकाली गई। रैली में संचालक रामराव अलोने, गोलू गुलबांके, तरुण अलोने मौजूद थे।
दामजीपुरा में आज मनेगी अांबेडकर जयंती
दामजीपुरा| डॉ. आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 15 अप्रैल को दामजीपुरा में कार्यक्रम होगा। भीम सेना जिला उपाध्यक्ष रितेश बकोरिया ने बताया कि इस अवसर पर रैली निकाली जाएगी।