आमला| अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने
आमला| अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग करने मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। संघ के सदस्यों ने सीएम शिवराजसिंह चौहान के नाम तहसीलदार दिनेश सांवले को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि 10 अप्रैल को सीधी के न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के साथ मारपीट हुई। इस मामले के दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए थी। नरसिंहपुर में भी इसी तरह की घटना हुई। अधिवक्ताओं ने एसी घटनाओं की निंदा की और कार्रवाई में हो रही देरी पर असंतोष जताया। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ अध्यक्ष वेदप्रकाश साहू, सचिव दिनेश सोनी और सदस्य शामिल रहे।