पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 करोड़ 81 लाख से होगा बस स्टैंड का सुधार, बनेगी सड़क नालियां, मिली मंजूरी

1 करोड़ 81 लाख से होगा बस स्टैंड का सुधार, बनेगी सड़क-नालियां, मिली मंजूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़कों के बाद अब शहर का बस स्टैंड व्यवस्थित होगा। जिससे बस संचालकों और यात्रियों को सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री शहरी विकास अधोसंरचना योजना से नपा इस वित्तीय वर्ष में करीब दो करोड़ की लागत से विकास कार्य करेगी। आवासीय क्षेत्रों की आवागमन की जरूरी सड़कों और नालियों का निर्माण भी होगा। विधायक चैतराम मानेकर और नपा अध्यक्ष लाजवंती नागले ने विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मानेकर ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार प्रत्येक व्यक्ति और वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं चला रही हैं। नपा अध्यक्ष लाजवंती नागले ने कहा कि शहर में लगातार कार्य किए जा रहा है। इसी के तहत 1 करोड़ 81 लाख 90 हजार रुपए की लागत से निर्माण कार्य किए जाएंगे।

बस स्टैंड पर बड़ी राहत

योजना में प्रमुखता से बस स्टैंड का कायाकल्प करना प्रस्तावित है। सब इंजीनियर सुभाष शर्मा के अनुसार बस स्टैंड के दोनों भाग योजना में सीमेंट कांक्रीट कराए जाएंगे। इससे बस संचालकों सहित यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। नपा अब यहां से अतिक्रमण भी हटाएगी। इससे बस स्टैंड का क्षेत्रफल बढ़ेगा। अभी अतिक्रमणकारियों के दबाव में यहां बस स्टैंड के दूसरे छोर का उपयोग नहीं हो पाता है। इसके कारण सभी बसें केवल एक छोर पर ही खड़ी रहती है। इससे बसों की टर्निंग से लेकर यात्रियों के रुकने और बसों में चढ़ने, उतरने में भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं वर्तमान में मुख्य सड़क की ऊंचाई बढ़ने और बस स्टैंड नीचे हो जाने से यहां यात्री बस पलटने का भी खतरा बना रहता है।

रुके हुए कामों में आएगी गति

फंड की कमी के कारण अधिकांश विकास कार्य सड़क, नाली निर्माण आदि रुके हुए थे। यह काम जल्द पूरे हो जाएंगे। लाजवंती नागले, अध्यक्ष, नपा

इन क्षेत्रों में बनेगी सड़कें

भीमनगर क्षेत्र में बंधा रोड से कैलाश ठाकरे के मकान तक, 6 मीटर चौड़ी, 350 मीटर लंबी सड़क बनेगी। योजना में बस स्टैंड क्षेत्र के छुट्टन शर्मा की दुकान से मां काली मंदिर तक 93 मीटर लंबी सड़क बनेगी। दुर्गादास नागले के मकान से रेलवे लाइन गाडर पुलिया तक ढाई सौ मीटर, एमईएस रोड से जनक के मकान तक 200 मीटर, गणेश झाड़े के मकान से ठाकरे के मकान तक 180 मीटर, कैलाश बाबा के मकान से चंद्रभागा नदी तक 100 मीटर, शिव घोरे के मकान से थॉमस स्कूल तक 650 मीटर और टम्मू चौहान के घर से रेलवे लाइन तक 100 मीटर सड़क का निर्माण होगा।

खबरें और भी हैं...