पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अशिक्षा अपराध को बढ़ावा देती है, रोकना है तो शिक्षित बनें: शाह

अशिक्षा अपराध को बढ़ावा देती है, रोकना है तो शिक्षित बनें: शाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जब तक हमारे पास वैधानिक लाइसेंस न हो वाहन नहीं चलाना चाहिए। यदि हमारे पास वाहन का बीमा नहीं है, तो ऐसे वाहन को नहीं चलाना चाहिए। यह दोनों ही परिस्थितियां जान का जोखिम बढ़ाने के साथ अपराध को बढ़ावा देती है। इसलिए पालकों को भी चाहिए वे नौनिहालों को इन संसाधनों से दूर रखें। यह सीख न्यायाधीश मीना शाह ने एक्सीलेंस स्कूल के विधिक साक्षरता क्लब में उपस्थित बच्चों और पालकों को दी।

उन्होंने छात्राओं से कहा वे अपने मोबाइल में विभिन्न सुरक्षा एप डाउनलोड रखे। जब वे किसी असामाजिक संकट का सामना करती हैं, तो एप पर काल करने से संबंधित लोकेशन ट्रेस होकर पुलिस सुरक्षा का लाभ ले सकती हैं। उन्हाेंने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और शिक्षिक-शिक्षिकाओं से घर और स्कूल परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की भी बात कही। न्यायाधीश धर्मेंद्र खंडाइत ने बच्चों को स्कूल जीवन में अनुशासित रहकर अथक परिश्रम करने की बात कही। उन्होंने भी छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में शिकायत करने का आह्वान किया। जब तक हम शिक्षित नहीं होंगे समस्याओं से जूझते रहेेंगे। शिविर में प्राचार्य बी. निमझे, सतीश साहू, वकील राजेंद्र उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...