पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई में रैंक पाने के बाद लापरवाह हुई नपा, शहर में फैली गंदगी से लाेग परेशान

सफाई में रैंक पाने के बाद लापरवाह हुई नपा, शहर में फैली गंदगी से लाेग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छ भारत मिशन सर्वेक्षण में डायनामिक रैंक हासिल करने वाली नपा अब सफाई के मामले में पिछड़ गई है।

अभियान में ताकत लगाने वाला अमला अब गंदगी को नजर अंदाज कर रही है। जिसके कारण नालियां चोक हो गई हैं। सड़कों पर गंदगी फैली है। जिससे नागरिकों को परेशान होना पड़ रहा है।

नालियां हो रही चोक गंदगी सड़क पर

महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड 8 में नालियां चोक हो गई हैं। सफाई नहीं होने के कारण नालियों से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिससे नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है।

वार्ड के राकेश जैन, भगवंत सराटकर ने बताया वार्ड में गंदगी की समस्या है। जिससे मच्छर पनप रहे है। संक्रमण से बीमारियां बढ़ने की संभावना है। 15 दिन से वार्ड में नालियों की सफाई नहीं हुई है।

आमला. ट्रैचिंग ग्राउंड से मवेशी खा रहे पन्नी।

ट्रेचिंग ग्राउंड का कचरा सड़कों पर
रैदास वार्ड स्थित ट्रेचिंग ग्राडंड में कचरा फेंकने में खुद नगर पालिका लापरवाही बरत रही है। कचरा प्रबंधन नहीं होने से कचरा सड़कों पर फैल रहा है। वकील राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि नगर पालिका की लापरवाही के कारण मवेशी कचरे के ढेर में पड़ी पन्नी खा रहे हैं। कचरे की दुर्गंध से परेशान होना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी नंदू वागद्रे, राजेश सुरे ने बताया रिहायशी क्षेत्र में गंदगी के कारण बदबू से परेशानी हो रही है।

टीम वापस लौटी तो सामनें आई हकीकत
स्वच्छ भारत मिशन में रैंकिंग के लिए नपा ने शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की थी। टीम की जिम्मेदारी तय होने के कारण निर्धारित अवधि में काम किया। सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नपा कर्मियों ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतना शुरू कर दिया है।

आमला. नालियों का गंदा पानी आ रहा सड़क पर।

डस्टबिन बने कबाड़
नपा द्वारा कचरा कलेक्शन वाहन शुरू करने के बाद जगह- जगह रखे डस्टबिन हटा लिए हैं। ये डस्टबिन अब कबाड़ बन गए हैं। डस्टबिन कचरे की तरह नेहरू पार्क के पास पड़े है। डस्टबीन नहीं होने के कारण कचरा सड़कों और चौक चौराहों पर फैंका जा रहा है।

टीम हो चुकी वापस
टीम का काम हो चुका है, नपा का अमला अब सारी जिम्मेदारी संभाल रहा है। कर्मचारियों को सफाई इंतजामों पर ध्यान देने के निर्देश दिए जा रहे है। बीएल पवार, प्रभारी सीएमओ

खबरें और भी हैं...