आमला| शिक्षकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण करने शिक्षा विभाग ने परिवेदना शिविर गर्ल्स स्कूल में लगाया। शिविर में 45 आवेदन आए। बीईओ एसडी बरकड़े ने बताया समस्याओं का निराकरण स्थानीय और जिला स्तर से होगा। आवेदनों को प्रक्रिया में ले लिया गया है। शिविर में एक्सीलेंस स्कूल प्राचार्य बसंत निमजे, गर्ल्स स्कूल प्राचार्य रूबी रमण और शिक्षा विभाग के सदस्य उपस्थित थे।