पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी रचाने गई युवती, भ्रमित करने फैलाया था खून, दो गिरफ्तार

शादी रचाने गई युवती, भ्रमित करने फैलाया था खून, दो गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जंबाड़ा गांव की किरण के लापता होने का खुलासा हो चुका है। रानीडोंगरी का बंगाली डॉक्टर अरविंद विश्वास अपने साथ किरण को शादी करने की नियत से ले गया था। उसने मौके पर मुर्गे के खून को बिखेर कर मामले को सनसनी खेज बना दिया था। फिलहाल किरण और अरविंद पुलिस को नहीं मिल पाए हैं, किरण की बड़ी बहन और उसके बच्चों सहित एक अन्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

अरविंद और किरण को खोज रही पुलिस

जंबाड़ा गांव की किरण 5 मई की सुबह 6 बजे से लापता थी। भाई पवन ने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की तो घर के आस-पास किरण की चप्पल और खून के धब्बे मिले थे। खून के धब्बों ने मामले को सनसनीखेज बना दिया था, लेकिन बाद में किरण की अंकसूची और आधार कार्ड तथा नकदी रुपए नहीं मिलने से पुलिस ने किरण के सकुशल होने की आशंका जाहिर कर दी थी। लंबे समय से पुलिस मामले में संदिग्ध लोगों की मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर रही थी।

आमला.पुलिस हिरासत में आरोपी।

अरविंद ने बनाई थी योजना

रानीडोंगरी में पिछले कुछ साल से निवास कर रहा कथित डॉक्टर अरविंद विश्वास किरण से शादी करना चाहता था। इसलिए उसने किरण की बड़ी बहन राजस्थान निवासी गीता और गीता के रिश्ते के भांजे नेकराम के साथ मिलकर किरण को अपने साथ ले जाने की योजना बनाई। गीता और नेकराम इसी काम से राजस्थान से आमला आए थे। 4 तारीख की शाम उन्होंने दो मुर्गे और एक बॉटल में खून खरीदा। जंबाड़ा पहुंचकर रात 11 बजे किरण का मोबाइल बंद कर रास्ते में मुर्गे के खून के छींटे और किरण की चप्पलें बिखेर दी। अरविंद गाड़ी लेकर आया यहां से गीता उसके दोनों बच्चे और नेकराम के अलावा किरण उसके साथ नागपुर गए। जहां दो दिन रूककर सभी बस से हैदराबाद और फिर चेन्नई गए। चेन्नई में गीता और नेकराम को छोड़कर अरविंद किरण को अपने साथ कहीं और ले गया। इसका अभी सुराग नहीं लग पाया है। जबकि मोबाइल लोकेशन लगातार ट्रेस कर रही पुलिस ने आमला रेलवे स्टेशन पहुंचते ही गीता और नेकराम को हिरासत में ले लिया।

अपहरण का केस दर्ज किया

किरण की बड़ी बहन गीता और उसके भांजे नेकराम गिरफ्तार हुए। दोनों सह आरोपियों के खिलाफ अपहरण और आपराधिक षडयंत्र का केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया आरोपी डॉक्टर की तलाश जारी है। संतोष सिंह चौहान, थाना प्रभारी

खबरें और भी हैं...