क्षेत्र में मुलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार राकेश सिंह को सौंपा।
इस ज्ञापन में जल्द समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई। जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोनिका निरापुरे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय साहू ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन का अल्टीमेटम भी दिया। कांग्रेसियों ने आमला और बोरदेही अस्पताल में महिला डॉक्टर पदस्थ करने, हसलपुर स्थित डॉ. भीमराव अांबेडकर कालेज में एमए, एमकॉम और एमएससी की नियमित कक्षाएं शुरू करने, किसानों की उपमंडी को नियमित संचालित करने की मांग की। उन्होंने कहा एसडीएम कोर्ट और एसडीओपी कार्यालय तहसील मुख्यालय पर नहीं होने से नागरिकों को मुलताई जाना-आना पड़ता है। बोरदेही में स्थाई रूप से भवन निर्माण कर तहसील के उन्नयन करने, आमला के बस स्टैंड पर स्थाई पेयजल इंतजाम करने की मांग भी की गई। ज्ञापन देने वालों में सरिता प्रजापति, यशपाल चंदेल, रविकांत उघड़े, मोना कुमारी, रिक्कू, सत्यम कन्हैया शामिल हैं।