जन चेतना कार्यक्रम में बच्चों को बैड व गुड टच की जानकारी दी
देवभोग| हाईस्कूल बिरीघाट में रविवार को ई पहरी जन चेतना का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में छात्रों को बेड टच व गुड टच के विषय पर वीडियो ग्राफिक्स के माध्यम से समझाया गया। अपने आसपास के अच्छे व खराब व्यक्तियों की पहचान करना, बेड टच करने वाले लोगों का विरोध कर परिवार को बताना और अपनी सुरक्षा करने की जानकारी दी गई। इसका आयोजन अमलीपदर के थाना प्रभारी नरेंद्र साहू, एएसआई नीलू दीवान ने किया। कार्यक्रम में बैंक कर्मचारी बन फर्जी फोन काल की ठगी से बचने और गाड़ी चलाते समय हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी गई। शराबबंदी के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपसरपंच कनेश्वर यादव, खाम सिंह यादव, प्राचार्य वासुदेव नेताम, शिक्षक नीलांबर मांझी, अवतार सिन्हा, जगन्नाथ वैष्णव, शाला सदस्य व मितानिन स्व सहायता समूह सदस्य सहित भारी महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।