ठाकुरबाड़ी मंदिर में शिव चर्चा का आयोजन
अमनौर। प्रखंड स्थित अमनौर हरनारायण के ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में शिव चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुन्नी देवी, चंदा देवी, रीता देवी द्वारा किया गया। चर्चा के दौरान शिव भक्त हरेंद्र भैया के द्वारा दिए गए तीन सूत्र को अपने जीवन में पालन करने के लिए संदेश दिया गया। दूर दराज से आए गुरु भाई व बहन ने कहा कि सभी से प्रेम करें। दया करें अपने कार्य को करते हुए परम पिता परमेश्वर शिव को याद करें। किसी जीव की हत्या न करें।