अमनौर| अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड के पर्यटक स्थल केंद्र पूर्वी पोखरा परिसर में सोमवार से मासिक योग शिविर का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन बीडीओ वैभव कुमार व थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक करेंगे। इसमें विभिन्न बीमारियों का उपचार योग द्वारा ही खत्म करने का तरीका बताया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी शिव शंकर तिवारी व राधा रमन शुक्ला दी। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिला-पुरुष के आगमन होने की बात कही गई।