अमनौर में कैश नहीं मिलने पर ग्राहकों ने बैंक में किया हंगामा
बैंकों में कैश की किल्लत अभी भी बनी हुई है। जिससे ग्राहकों की परेशानी बरकरार है। हालांकि बैंक प्रबंधन किल्लत की बात से इंकार कर रहा है। जबकि हकीकत कुछ और ही है। मंगलवार को इसका नजारा स्टेट बैंक की अमनौर शाखा में देखने को मिला। कैश नहीं मिलने से गुस्साएं ग्राहको ने हंगामा किया। ग्राहकों की शिकायत थी कि घंटों कतार में लगने के बाद भी कैश नहीं मिल रहा है। प्राय: यही स्थिति रोज रहती है। दूर-दराज से आने वाले ग्राहक ज्यादा नाराज दिख रहे थे। उनका यह भी कहना था कि कर्मचारी सही तरीके से व्यवहार भी नहीं करते हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बूझाकर शांत कराया। वहीं कैशियर प्रशांत कुमार ने कहा कि आधे समय तक कैश का वितरण किया गया। जब कैश समाप्त हो गया तो जिनको नहीं मिला उन्होंने हंगामा शुरू किया। डिमांड के अनुरूप पैसा नहीं मिलने से सभी ग्राहकों को नहीं दिया जा सका।