मशरक भाजपा द्वारा विधायक चोकर बाबा हुए सम्मानित।
सिटी रिपोर्टर|मशरक
समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए खास कर पिछड़े, दलित, महादलित गरीब लोगों के कल्याण के लिए केन्द्र व राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही है। उसी योजना में आयुष्मान भारत योजना गरीब परिवारों के लिए चलाई जा रही है जो गरीबों के लिए वरदान है। यह दुनिया के लिए सबसे बड़ी बीमा योजना के तहत एक साल में पांच लाख रुपए तक का इलाज होगा। ये बातें अमनौर के विधायक व भाजपा के नेता शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने विधान पार्षद ई.सच्चिदानन्द राय के प्रतिनिधि कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय के मशरक स्थित आवास पर पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार के कार्यकाल का चार साल पुरा हो गया है।
2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है भाजपा
भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। केन्द्र में मोदी सरकार के 48 महीनों में किए गए काम-काज पर लोगों का ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार और पार्टी के स्तर पर कई कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को दिशा हीन होने से बचाने के लिए उन्हें संगठनात्मक कार्यक्रमों में व्यस्त रखने की योजना बनाई है। इसके पूर्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।