पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • नहीं पहुंचे डीएम साहब तो निराश लौट गए फरियादी

नहीं पहुंचे डीएम साहब तो निराश लौट गए फरियादी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड कार्यालय पहुंचे फरियादी।

सिटी रिपोर्टर|तरैया

प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को डीएम के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे थे। जब डीएम नहीं आए तो सभी बैरंग वापस लौट गए। जानकारी के अनुसार डीएम सुब्रत कुमार सेन सात निश्चय योजना की समीक्षा करने प्रखंड कार्यालय आने वाले थे। इसकी सूचना मिलते ही दर्जनों फरियादी अपनी-अपनी समस्या लेकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे। लेकिन अमनौर में बेल्जियम के राजदूत का कार्यक्रम होने के कारण डीएम का तरैया आने का कार्यक्रम रद्द हो गया।

इसकी सूचना मिलते ही फरियादी प्रखंड मुख्यालय से अपने-अपने घर लौट गए। सबसे ज्यादा फरियादी वृद्धापेंशन नहीं मिलने की समस्या लेकर पहुंचे थे। पोखरेरा पंचायत के लौवा गांव से आई सुनैना कुंवर, इब्राहिम मियां, रामजीत राम, मुनिया कुंवर आदि का कहना है कि वर्ष 2015 के फरवरी माह में वृद्धा पेंशन मिला था। उसके बाद से अब तक पेंशन नहीं मिल रहा है। पहले लाभुकों को सरकार नकद भुगतान देती थी।

अब नई प्रणाली के अनुसार लाभुकों के खातों में रुपए भेजे जा रहे हैं। नई प्रणाली से रुपए नहीं मिल रहे हैं। डीएम के आगमन की सूचना पर नई उम्मीद जगी थी कि डीएम को फरियाद सुनाने के बाद पेंशन राशि मिल जाएगी। लेकिन उनके के नहीं आने पर दुखी होकर फरियादी वापस लौट गए। बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नई प्रणाली के अनुसार वृद्धा पेंशन के कुछ लाभार्थियों का नाम, आधार कार्ड, खाता आदि में त्रुटि था। जिसमें सुधार कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें पेंशन की राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...