अमनौर| स्टेट बैंक की अमनौर शाखा से पैसा निकाल कर बाहर आए एक युवक का थैला काटकर उचक्के ने 20 हजार उड़ा लिए। इसकी शिकायत खोरीपाकर गोविंद निवासी अतुल सिंह ने पुलिस से की है। 20 हजार रुपए की निकासी कर थैला में रख घर जा रहे थे। इसी दौरान उनका थैला काटकर रुपए उड़ा लिए। थैला में एटीएम कार्ड व अन्य जरूरी कागजात थे।