भेल्दी| अमनौर प्रखंड के सराय बॉक्स गांव के श्रीधर बाबा नगर में सोमवार को 63 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। संत श्रीधर बाबा के शिष्य बालयोगी मुरारी स्वामी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार का लक्ष्य हर हर घर में बिजली पहुंचाना है। परंतु अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आज भी कई गांव में बिजली नहीं पहुंच पाई है। मौके पर ठेकेदार विजेंदर कुमार राय, सुरेंद्र कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, रामजीत राय, विनोद राय, डॉ. कृष्ण कुमार यादव, पप्पू राय थे।