पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • नियमित योग से स्वस्थ रहेगा तन व मन, नहीं होगी बीमारी

नियमित योग से स्वस्थ रहेगा तन व मन, नहीं होगी बीमारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
योग शिविर के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित अतिथि।

सिटी रिपोर्टर|अमनौर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड के पर्यटक स्थल केंद्र पूर्वरी पोखरा के सभागार भवन में मासिक योग शिविर शुरू किया गया। शिविर का उद्घाटन बीडीओ वैभव कुमार व थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि वजन में कमी, एक मजबूत एवं लचीला शरीर, सुंदर चमकती त्वचा, शांति पूर्ण मन, अच्छा स्वास्थ्य चाहते हैं तो योग करें। नियमित योग करने से रोग दूर रहता है। थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने कहा कि योग को केवल आसनों द्वारा आंशिक रूप से समझा जाता है। इसके लाभ का आंकलन केवल शरीर स्तर पर समझा जाता है। लेकिन योग हमें शारीरिक, मानसिक लाभ देता है। पूर्व प्राचार्य अंबिका राय ने कहा कि योग से शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती ही है सातों ऊर्जा चक्र संतुलित रहता है। योग शिक्षक शिवशंकर तिवारी व राधा रमण शुक्ला ने सैकड़ों महिला-पुरुषों को कई आसन सिखाए। कपालभाति, अनुलोम-विलोम आदि का अभ्यास कराया। इस अवसर पर बृज किशोर तिवारी, आचार्य सर्व विजय, कांता प्रसाद, रवींद्र प्रसाद, मनन सिंह, नवीन पुरी, लिपिक सुनील कुमार, शेखर पटेल, मालती देवी, लीलावती देवी, अक्षयवर तिवारी, जब्बार मियां समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...