स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपराही नहर के पास शराब बेच रहे एक धंधेबाज को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि गिरफ्तार शराब व्यवसायी भेल्दी थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव निवासी जगदीश साह है। एसआई बिनोद कुमार ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक वारंटी ढोरलाही कैथल निवासी पुरुषोत्तम गिरी को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया।