डंपर की ठोकर से बिजली का पोल गिरा, एक जख्मी
अमनौर|एसएच- 73 मुख्य मार्ग अमनौर सोनहा के बीच खोरी पाकर गोविंद पेट्रोल पम्प के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पीएचसी में इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। घायल युवक अमनौर हरनारायण निवासी पप्पू कुमार एचआर कॉलेज का कर्मी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पेट्रोल पंप के पास से घर लौटते समय डंपर ने बाइक में ठोकर मार दी। इसके बाद बाइक असंतुलित होकर बिजली के पोल से टकरा गई।