नीना महेंद्रू को श्रद्धासुमन अर्पित किए
अमृतसर | जमादार हवेली के केबल ऑपरेटर अश्विनी कुमार महेंद्रू की प|ी और अजय अरोड़ा की सास स्वर्गीय नीना महेंद्रू अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके प्रभु चरणों में जा विराजे। उनकी अंतिम शांति के लिए हवेली जमादार जैन जज घर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कई धार्मिक संस्थानों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसमें पार्षद पति परमजीत चोपड़ा, कमल किशोर भल्ला, कांग्रेसी नेता जोगिंदर जज, कांग्रेसी नेता काका सिंह, कमल जोशी, पप्पू मेहरा, केवल कृष्ण दुग्गल, अतुल महेंद्रू, बाबा महेंद्रू, विक्की महेंद्रू, विपन मेहरा, शशिपाल, सचिन अरोड़ा, अंकित बेरी, विपन बेरी, केवल सेठ, विक्की कुमार, मानव महेंद्रू, गौरव कपूर, रितेश अरोड़ा, रजनीश कुमार, पप्पू मेहरा आदि ने शोक प्रकट किया।