शिपिंग इंडस्ट्री में जाने के लिए पैशन जरूरी : मनिंदरपाल सिंह
अमृतसर | टीएमसी, द मेरीटाइम एजुकेशनल ग्रुप में तीन दिन के मेरीटाइम जाब फेयर का आयोजन किया गया। इसमें आॅन द स्पाट बच्चों की फ्री रजिस्ट्रेशन की गयी और उनका आई-एमयू एंट्रेस टेस्ट के लिए फ्री में फार्म भरा गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए टीएमसी के मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि शिपिंग इंडस्ट्री में जाने के लिए एक पैशन का होना जरूरी है। क्योंकि महीनों तक बिना जमीन को देखे और सिर्फ पानी में रहकर केवल वही लोग कार्य कर सकते हैं जो कि कुछ बनने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री में कैरियर बनाना बेहद आसान है अगर छात्र सही चैनल के जरिए चलें। मनिंदर सिंह ने बताया कि जिले में केवल उनका ही इकलौता मेरीटाइम इंस्टीट्यूट है। वह दसवीं के बाद छात्रों की काउंसलिंग करते हैं और जो फिर इस इंडस्ट्री में आना चाहते है उन्हें फार्म भरकर एंट्रेस टेस्ट दिलवाया जाता है। क्लियर करने वाले छात्रों को काउंसलिंग के बाद आई-एमयू के तहत विभिन्न मेरीटाइम कालेजों में एडमिशन मिलती है।
मनिंदर ने बताया कि डिप्लोमा इन नोटिकल साइंस स्पांसर शिप के साथ होने वाला कोर्स है और वह 100 प्रतिशत स्पांसर शिप की गारंटी देते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन सालों में उन्होंने सैकड़ों छात्रों को शिपिंग इंडस्ट्री में सेटल किया है और आगे भी करते रहेंगे।