पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • आस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटी के तहत इंडिया में ही पढ़ाई करेंगे छात्र

आस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटी के तहत इंडिया में ही पढ़ाई करेंगे छात्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। केन विंग्स ने एस्टन काॅलेज के साथ मिलकर 10+2 के बच्चों के लिए एक नया पाथवे प्रोग्राम शुरू किया है। इसके अधीन स्टूडेंट्स +2 के बाद पहला साल पढ़ाई इंडिया में ही करेंगे, पर उनको सर्टिफिकेट ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी का ही मिलेगा। इस सारे साल में उनके पास वक्त होगा की वह आइलेट्स में एक अच्छा स्कोर ले सकेंगे। दूसरे और तीसरे साल की पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी में करने के बाद उनको ऑस्ट्रेलिया की डिग्री मिलेगी और वह पी आर के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इस प्रोग्राम के अधीन बच्चों का एक साल का 15 से 20 लाख का खर्चा बच सकता है। स्टूडेंट्स को साल में आइलेट्स (IELTS) की भी पूरी तैयारी कराई जाएगी। इस तरह विदेश जाकर सेटल होने वाला खर्चा भी बच जायेगा और वीजा की भी इश्योरेंस होगी। पहले साल की पढाई कैन विंग्स के जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के क्लास रूम में कराई जाएगी। यह क्लास रूम ऑस्ट्रेलियाई इंस्टिट्यूट की ओर से मंजूरशुदा है।

पढ़ाने के लिए स्टाफ का बाकायदा इंटरव्यू के बाद सलेक्शन किया गया है। यह कोर्स 1 मई से शुरू होगा, कोर्स की फीस पहले आने वाले छात्रों के लिए स्कालरशिप के जरिए कम होगी।

खबरें और भी हैं...