सन वैली स्कूल में बैसाखी पर्व
अमृतसर | गोपाल नगर, मजीठा रोड स्थित सन वैली स्कूल में बैसाखी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूल के स्वामी विवेकानंद हाउस की तरफ से रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। स्कूल की अध्यापिका प्रीति ने पर्व का महत्व बताया। पांचवीं तथा दूसरी कक्षा के स्टूडेंट्स ने डांस परफार्मेंस देकर सबकी तालियां बटोरी। अध्यापिका वीना ने स्टूडेंट्स को संविधान निर्माता डाॅ. भीम राव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भी जानकारी दी। प्रिंसिपल चांद पुष्करणा ने स्टूडेंट्स को मिठाई बांट कर बैसाखी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल संदीप सैनी, अनु कक्कड़, शिखा, कोरियोग्राफर ममता, आर्ट टीचर सुचेता, म्यूजिक टीचर लक्ष्मी अबरोल मौजूद थीं।