गिद्दा और भांगड़ा डाल झूमे विद्यार्थी
अमृतसर | विवेक पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर निधि मेहरा की अध्यक्षता में रंगारंग कार्यक्रम करवाया गया। बैसाखी पर आयोजित खास असैंबली में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम को पेश किया। सभी विद्यार्थी व स्टाफ पंजाबी परिधान में स्कूल पहुंचे। गिद्दा व भांगड़े की पेशकारी की गई। बच्चे पंजाब परिधानों में बहुत आकर्षित लग रहे थे।
विद्यार्थियों के इस उत्साह को देखने के लिए प्रिंसिपल मीनाक्षी मेहरा ने स्टाफ व विद्यार्थियों को बैसाखी की शुभकामनाएं दी।