पीएनबी ने मनाया 124वां स्थापना दिवस
अमृतसर | पंजाब नेशनल बैंक ने अपने 124वें स्थापना दिवस को बड़ी धूम-धाम से मनाया। मंडल प्रमुख सत्यवान ओहलान की अध्यक्षता में रक्तदान कैंप के अलावा कई समारोह आयोजित किए गए। सत्यवान ओहलान ने बताया कि डा.करम सिंह मेमोरियल अस्पताल में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। उसके बाद कारपोरेट सामाजिक दायित्व योजना के तहत श्री विनायक निशुल्क पाठशाला एवं यतीमखाना, पुतलीघर में जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्टेशनरी प्रदान की गई। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल के नेतृत्व में अटारी वाघा बार्डर पर आयोजित रिट्रीट सेरेमनी में देश एवं विदेश से पधारे दर्शनार्थी को बैंक का लोगो लगाकर स्थापना दिवस मनाया गया। सत्यवान ओहलान ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक का कार्य लाहौर में वर्ष 1895 में शुरू हुआ था।