पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • खालसा काॅलेज चैरिटेबल सोसायटी 19 शैक्षणिक संस्थानों की प्रगति, विकास के लिए प्रयत्नशील

खालसा काॅलेज चैरिटेबल सोसायटी 19 शैक्षणिक संस्थानों की प्रगति, विकास के लिए प्रयत्नशील

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। खालसा कालेज चैरिटेबल सोसायटी ने जहां अपने महान अतीत पर गर्व है, वहीं सभ्यता निर्माण व भविष्य के लिए दिन रात प्रयासरत है। मैनेजमेंट खालसा कालेज की दिलकश, आलीशान व विरासती इमारत की देखभाल के लिए खुद अपने स्रोतों से करती है और विद्यार्थियों को पढ़ाई, खेलों, संस्कृति के साथ-साथ धार्मिक शिक्षा को प्रफुल्लित करने के लिए तत्पर है। खालसा कॉलेज मैनेजमेंट द्वारा धार्मिक प्रचार, प्रसार व विद्यार्थियों को उच्च संस्कारों से गुणवान बनाने के उद्देश्य से सजाया जाता नगर कीर्तन विश्व में सबसे विशेष व विशाल होता है।

इसके साथ ही खालसा कालेज मैनेजमेंट के उचित नेतृत्व में समूह संस्थानों का मेहनतकश अध्यापक स्टाफ विद्यार्थियों को चुने विषय में निपुन बनाना सक्रिय रहता है। महान खालसा कालेज सरहदी क्षेत्र के साथ-साथ बाहरी शहरों से आए विद्यार्थियों के लिए वरदान है और 126 वर्ष के शिक्षा क्षेत्र का ध्रुव सितारा बनकर शिक्षा की रोशनी फैला रहा है। सोसायटी के अध्यक्ष सत्यजीत सिंह मजीठिया, आनरेरी सचिव, राजिंदर मोहन सिंह छीना, चांसलर राजमोहिंदर सिंह मजीठा, रैक्टर लखबीर सिंह लोधीनंगल के उचित नेतृत्व में खालसा कालेज शिक्षा संस्थान दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रहे हैं। यह इन योग्य व्यक्तियों की दूरदृष्टि का ही एक नमूना है कि पिछले 10 वर्षों में 11 कालेज , स्कूल खोलकर इतिहास रचा है। खालसा कॉलेज शिक्षा संस्थानों की संख्या 7 से बढ़कर 19 हुई है। उनकी टीम जिनमें अतिरिक्त सचिव सविंद्र सिंह कथूनंगल, ज्वाइंट सचिव गुनबीर सिंह, अजमेर सिंह हेर, निर्मल सिंह, सुखदेव सिंह अबदाल, सरदूल सिंह मन्नण, डाॅ. हरभजन सिंह सोच, डाॅ. करतार सिंह गिल, राजबीर सिंह शामिल हैं। एक टीम की तरह काम करते हुए 19 शिक्षा संस्थानों को नई बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए प्रय|शील हैं।

सत्यजीत सिंह मजीठिया।

रजिंदर मोहन छीना।

खबरें और भी हैं...