पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • खालसा साजना दिवस पर हजारों श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब के सरोवर में किया स्नान

खालसा साजना दिवस पर हजारों श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब के सरोवर में किया स्नान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खालसा के जन्म दिन पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब साहिब में लाखों श्रद्धालुओं ने माथा टेका और पवित्र सरोवर में स्नान किया। तड़के चार बजे से श्रद्धालु श्री दरबार साहिब में माथा टेकने और सरोवर में स्नान करने के लिए पहुंचे हुए थे। शनिवार को सारा दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसी दौरान श्री गुरु रामदास लंगर हाल में डेढ़ लाख के लगभग श्रद्धालुओं ने लंगर छका। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व कारसेवा वालों ने संगत की आमद को ध्यान में रखते हुए प्रबंध किए हुए थे। लंगर में दाल, सब्जी, खीर, कड़ाह के अलावा जलेबियां भी बनाई गईं। बताते चलें कि आम दिनों में लंगर की तैयारी के लिए तीन घंटे का समय लगता है और यह दो घंटे में संगत में बंट जाता है। एक बार लंगर तैयार होने के बाद ही दोबारा तैयारी शुरू हो जाती है। माना जाता है कि दुनिया भर में यही एक लंगर हाल है, यहां 24 घंटे लंगर चलता है। लंगर की तैयारी में 500 सेवादार काम करते हैं। सुबह 6 बजे तक ही 13 क्विंटल लंगर का सामान तैयार हो जाता है। लंगर हाल में संगत ने अलग-अलग पकवान खाए। माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालुओं ने लंगर छकने के साथ ही वहां सेवा करने में भी एक-दूसरे के आगे होकर ड्यूटी निभाने का काम किया।

गुरुद्वारा श्री छेहर्टा साहिब में संगत ने शीश नवाया
भास्कर न्यूज | अमृतसर

खालसा साजना दिवस बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा श्री छेहर्टा साहिब में शनिवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान करके गुरु घर का आशीर्वाद लिया। सुबह से ही हजारों की संख्या में संगत गुरुद्वारा साहिब में आनी शुरू हो गई थी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मनाए साजना दिवस में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत रागी जत्थों ने गुरु जस गाकर संगतों को निहाल किया। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर लगाया गया।

माथा टेकने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

श्री दरबार साहिब के पवित्र सरोवर में स्नान करते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...