पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • इंग्लिश एक्सेस प्रोग्राम के बच्चों ने मनाई बैसाखी

इंग्लिश एक्सेस प्रोग्राम के बच्चों ने मनाई बैसाखी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | नन्ही छांव फाउंडेशन और अमेरिकन अंबेसी की अोर से संयुक्त रूप से फतेहपुर राजपूतां में चलाए जा रहे इंग्लिश एक्सेस माइक्रो स्कॉलरशिप प्रोग्राम के बच्चों तथा स्टाफ की तरफ से बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों को जागरूक करने के लिए प्रभावशाली कदम उठाते हुए 300 विभिन्न पौधे भी बांटे गए। इस संदेश को लेकर बच्चे और फैकल्टी फतेहपुर राजपूतां, नवां पिंड, मक्खन विंडी, तीरथ पुर, मलकपुर, छापा राम सिंह, निजामपुर, किला जीवन सिंह और अन्य कई गांवों में गए। सेक्रेड लाइट स्कूल के डाइरेक्टर मैडम अरपिंदर थिंद और नन्ही छांव फाउंडेशन और एक्सेस माइक्रो स्कॉलरशिप प्रोग्राम के मैनेजर संजय जोशी ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं...