डा. भीम राव अंबेडकर जी का संविधान खतरे में : प्रधान शर्मा
डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के 127वें जन्मदिवस पर आम आदमी पार्टी की ओर से चमरंग रोड पर सीनियर नेता रविंदर हंस की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में जिला प्रधान सुरेश शर्मा मुख्य रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा िक बाबा साहेब का संिवधान देश की रीढ़ है। लेकिन वह अब खतरे में है। इस अवसर पर हरभजन सिंह, सतपाल सोखी, पदम एंथनी, रजिंदर प्लाह, अनिल महाजन, वार्ड प्रधान अजय मेहता, विपिन कुमार, डीपी भाटिया सहित भारी संख्या में वालंटियर मौजूद थे।