पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • सामाजिक सांस्कृतिक शोषण के विरोधी थे बाबा : प्रो.लाल

सामाजिक-सांस्कृतिक शोषण के विरोधी थे बाबा : प्रो.लाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाल गेट स्थित श्री गुरु रविदास केंद्रीय मंदिर में डाॅ. भीम राव राम अंबेडकर जी का 127वां जन्म दिवस बड़ी श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल शामिल हुए और बाबा साहिब की राष्ट्र के प्रति सेवाओं पर रोशनी डालते कहा कि वह एक महान समाज सुधारक थे। प्रो. लाल ने कहा कि उनकी योग्यता, कार्यकुशलता और दूरदर्शिता को सम्मुख रखते हुए उन्हें संविधान की मसौदा समिति का अध्यक्ष बनाया गया।

जबकि संविधान सभा के अध्यक्ष डाॅ. राजेंद्र प्रसाद थे। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान युद्धवीर, लखपत राय, वेद कुमार काका, देस राज, हरीश कुमार, कृष्ण लाल, राज खोसला, नवजोत कौर, नवदीप, अमनदीप कौर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...