प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सेमिनार करवाया
अमृतसर| डीएवी कॉलेज आफ एजुकेशन फार वुमन में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के मकसद से सेमिनार का आयोजन किया गया। इस विषय में विद्यार्थियों को बताने के लिए केपीसी अकादमी के डॉयरेक्टर रिषी तलवाड़ व लेक्चरर मनोज तलवाड़ उपस्थित हुए। उन्होंने सेमिनार में बोलते हुए यूजीसी, टीईटी और पंजाब स्टेट टीईटी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं और तैयारी में क्या-क्या सावधानियां बरती जाएं पर जानकारी दी गई। उन्होंने टाइम मैनेजमेंट करके आप परीक्षाओं का सकारात्मक परिणाम हासिल कर सकते हैं, के बारे में भी बताया। अंत में प्रिंसिपल अनीता मेनन ने वक्ताओं का धन्यवाद किया।