भवंस एसएल स्कूल में विद्यार्थी हुए सम्मानित
भवन्स एसएल पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष अविनाश महेंद्रू और डायरेक्टर प्रिंसिपल डाॅ. अनीता भल्ला के निर्देशन में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसके साथ ही मल्टी फेस्टिड ब्लाक कुमार सदन का भी शुभारंभ किया गया। समारोह में पंजाब सबार्डिनेट सर्विस सलेक्शन बोर्ड रमन बहल, भारतीय विद्या भवन के ऑनरेरी कोषाध्यक्ष आई आर खंडवाला व आईपीएस कुंवर विजय प्रताप सिंह विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। स्कूल में उनके आगमन पर एनसीसी और बैंड टीम द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। अतिथिजनों ने प्रबंधक समिति के साथ मल्टी फेस्टिड ब्लाक कुमार सदन के नवनिर्मित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया एवं उद्घाटन किया। इसके बाद कुमार सदन आडिटोरियम में मंगलदीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष अविनाश महेंद्रू ने अतिथिजनों का औपचारिक स्वागत करते हुए उनके विलक्षण व्यक्तित्व एवं विद्यालय की सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत करके उनका भाव भीन स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य रूप में राजस्थानी व सूफी नृत्य पेश किया गया। डॉयरेक्टर प्रिंसिपल डाॅ. अनीता भल्ला ने स्कूल की वर्ष 2017-18 की वार्षिक रिपोर्ट को पढ़ा। विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘आभा’ का विमोचन भी हुआ। विद्यार्थियों को उनकी विभिन्न उपलब्धियों के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को आदर्श शिक्षा प्रदान करके ज्ञानमयी जीवन प्रदान करने के लिए यह आवश्यक है कि उन्हें सात्विक भोजन के लिए प्रेरित किया जाए।