घायल जानवरों के लिए एंबुलेंस सर्विस शुरू करने की मांग
अमृतसर | एंटी क्राइम एंड एनिमल प्रोटेक्शन एसोसिएशन का एक डेलीगेशन पंजाब प्रधान डॉ. रोहन मेहरा की अध्यक्षता में सांसद गुरजीत सिंह औजला से मिला और शहर में घायल जानवरों के लिए एंबुलेंस शुरू करवाने की मांग की। पंजाब प्रधान डॉ. रोहन मेहरा ने कहा कि उनकी संस्था पिछले तीन साल से सड़क पर घायल जानवरों का इलाज करवाती है। सबसे ज्यादा परेशानी जानवरों को अस्पताल पहुंचाने में आती है। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह जल्द ही इसका इंतजाम करवाएंगे और जगह का इंतजाम करने के लिए डीसी से बात करेंगे। इस मौके पर पंजाब उप प्रधान उमेश कपूर, सेक्रेटरी डॉ. जयंत कंधारी, जिला प्रधान सतीश अरोड़ा, उप प्रधान, हरमन उतवाल, विशाल कुमार, जिला इंचार्ज मनीकरण आदि मौजूद थे।