पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • विद्यार्थियों को रंगशाला से जोड़ने का प्रयास

विद्यार्थियों को रंगशाला से जोड़ने का प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | खालसा कालेज पंजाब की ऐतिहासिक और सिरमौर शैक्षणिक संस्था है। कोई संस्था जितनी पुरानी होती है, उतनी ही अमीर होती है। सभ्याचारक गतिविधियों का मक्का मानी जाती इस संस्था में प्रि. महल सिंह की अगवाई में विषय को जरूरत के अनुसार प्रयोगशाला के साथ जोड़कर पढ़ाने के विशेष प्रयास किए जाते हैं। इसी के तहत पंजाब नाटशाला में एमए पंजाबी भाग पहला और दूसरा के विद्यार्थियों को बलवंत गार्गी रचित तथा मंचप्रीत के निर्देशन में खेला गया नाटक लोहा कुट्ट दिखाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों को नाटक देखने के साथ-साथ कुछ प्रसिद्ध शख्सियतों को मिलने का मौका भी मिला, जिनमें पंजाबी प्रसिद्ध आलोचक डाॅ. हरभजन सिंह भाटिया, नाटककार जतिंदर बराड़ आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...