खालसा कालेज पब्लिक स्कूल में बैसाखी समारोह
अमृतसर | खालसा कालेज पब्लिक स्कूल में बैसाखी को समर्पित रंगारंग प्रोग्राम करवाया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने भंगड़ा, गिद्दा , नाटक आदि सभ्याचारक प्रोग्राम पेश कर दर्शकों मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर खालसा कालेज पब्लिक स्कूल के प्रिं. एएस गिल ने विद्यार्थियों को जहां बैसाखी संबंधी महत्ता के बारे में प्रकाश डाला, वहीं उन्होंने दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह द्वारा दर्शाये मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। पवनदीप की देख-रेख में विद्यार्थियों की ओर से नाटक भी पेश किया गया। इस अवसर पर समूह स्कूल स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।