वुमन वेल्फेयर सोसायटी ने गुरु नानक देव अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर लंगर लगाया
अमृतसर | वुमन वेल्फेयर चैरिटेबल सोसायटी की चेयरपर्सन डिंपल महाजन व सोसायटी के पदाधिकारियों की तरफ से लंगर का आयोजन गुरु नानक देव अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड के बाहर लगाया गया। कार्यक्रम में पार्षद व जिला महिला कांग्रेस की प्रधान जतिंदर सोनिया ने लंगर बांटने की सेवा की। इस अवसर पर बबिता तेजपाल, रूही महाजन, रमिंदर कौर, हितेश अरोड़ा, नीतू साबरी, किरनप्रीत कौर, जगदीप कौर, रोली अरोड़ा, अरुणा धवन, शिवानी महाजन, सिम्मी सोनी, रश्मि अरोड़ा आदि मौजूद थे।